scriptराम मंदिर बनने पर इस कलाकार की बनाई प्रतिमाएं होंगी आस्था का केंद्र वर्षों से बना रहा है प्रतिमाएं | Idols to look at Ram janmbhumi in ayodhya | Patrika News
अयोध्या

राम मंदिर बनने पर इस कलाकार की बनाई प्रतिमाएं होंगी आस्था का केंद्र वर्षों से बना रहा है प्रतिमाएं

अयोध्या के रामसेवकपुरम में बीते लम्बे समय से चुपचाप अपने काम में जुटे हैं कलाकार प्रतिमाएं देख आप भी रह जायेंगे हैरान

अयोध्याNov 14, 2018 / 10:12 pm

Satya Prakash

ayodhya

राम मंदिर बनने पर इस कलाकार की बनाई प्रतिमाएं होंगी आस्था का केंद्र वर्षों से बना रहा है प्रतिमाएं

सत्य प्रकाश
अयोध्या ; राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या जहाँ सरगर्मी बढ़ गई हैं वहीँ मंदिर निर्माण के लिए चल रहे पत्थरो की तरसी के साथ राम जन्मभूमि परिसर में बनाने वाले रामकुंज की भी तैयारी जोरो पर किया जा रहा हैं जिसके लिए जल्द ही और कारीगर बाहर से बुलाये जायेंगे.
अयोध्या के राम मंदिर में बनने वाले रामकुंज में लगने वाली मूर्तियां बनाये जाने का कार्य तेजी से हो रहा है। यह मूर्तियां सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के मिश्रण से बनाई जा रही है। यह सभी मूर्तियां भगवान श्री राम के जीवनकाल के आरंभ से लेकर सरयू में गुप्त होने तक के सभी प्रमुख पहलुओं का एहसास कराए और उसको जीवंत बनाये। इसमें महाराज दशरथ के पुत्रेष्ठी यज्ञ से लेकर, राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न के जन्म, शिक्षा, वन गमन, सुपर्णखा संवाद, श्री राम रावण युद्ध समेत सारे पहलुओं को मूर्तिकला के माध्यम से दर्शाया गया है। रामकुंज में भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े 100 आकृतियों से दर्शया जायेगा.
बताते चलते हैं कि राम मंदिर में बनने वाले रामकुंज के लिए मूर्ति बनाने का कार्य लगभग 5 साल पहले ही शुरू कर दिया गया था। यह जरूर है कि इसे रामसेवकपुरम के करीब अलग स्थान पर टीन शेड में बने गोदाम में चुपचाप शुरू किया गया था और शुरुआती दौर में केवल बुनियादी ढांचा ही तैयार किया गया था। अब यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद मूर्ति बनाने का काम पूरी तरह शुरू हुआ जिसमें हाल के दिनों में तेजी आ गयी है। इसमें तेजी का आलम यह है कि मूर्ति कलाकारों के अवकाश बंद कर दिए गए है और इस काम मे तेजी लाने के लिए असम से और कलाकारों को बुलाया जा रहा है। मूर्ति कलाकार रंजीत मंडल ने बताया कि राम मंदिर निर्माण का समय नजदीक आने के कारण यह तेजी है और जैसे ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा वह इन मूर्तियों को वंहा स्थापित करने का काम शुरू कर देंगे।

Hindi News/ Ayodhya / राम मंदिर बनने पर इस कलाकार की बनाई प्रतिमाएं होंगी आस्था का केंद्र वर्षों से बना रहा है प्रतिमाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो